◾पैदावार बर्बाद होने से कास्तकारो में निराशा
◾हाइवे से सटे जौरासी व गौड़ा गांव में प्रभावित हो रही खेतीबाड़ी
◾किसानों ने उठाई खेतों में कीटनाशक का छिड़काव किए जाने की मांग
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे से सटे गांवों में फूलगोभी के पौधे बिमारी की चपेट में आने से बर्बाद होते जा रहे हैं। उपज के लगातार बर्बाद होने से गांवों के कास्तकार निराश हो चुके हैं। ग्रामीणों ने कृषि विभाग के अधिकारियों से खेतों का निरीक्षण कर कीटनाशक का छिड़काव करवाए जाने की पुरजोर मांग उठाई है ताकी शेष बची उपज को बचाया जा सका।
लॉकडाउन के बाद से ही पहाड़ के किसानों को लगातार नुकसान उठाना पड़ रहा है। लॉकडाउन में उपज खेतों में ही सड़ गई तो बाद में मूसलाधार बारिश ने खेत रोखड़ में तब्दील कर दिए। सबकुछ ठीक होने की उम्मीद से किसानों ने दोबारा खेतों को रुख किया। हाड़तोड़ मेहनत कर खेत दुरुस्त कर बैंक व बाजार से कर्ज लेकर खेती-बाड़ी शुरु की पर आए दिन कोई न कोई दिक्कत किसानों के लिए मुसीबत बन जाती है। हाइवे से सटे रामगढ़ ब्लॉक के जौरासी, गौड़ा, कफलाड़, बेडूली आदि गांव के किसानों की फूलगोभी की उपज अब बर्बादी की चपेट में आने लगी है। कास्तकारो के अनुसार गोभी के फूट व पत्ते किट चट कर जा रहा है जिससे उपज सूखने लगी है। उपज को नुकसान होने से कर्ज की भरपाई प्रभावित होने का अंदेशा भी बढ़ते ही जा रहा है। पूरन सिंह, नंदन सिंह,नरेंद्र सिंह, जौहर सिंह, शंकर सिंह, खड़क सिंह, रुप सिंह, नंदन सिंह, बालम सिंह, नंदन सिंह, आदि किसानों ने कृर्षि विभाग से खेतों में निरीक्षण कर कीटनाशक का छिड़काव करवाए जाने की पुरजोर मांग उठाई है। ताकी शेष बची उपज को बचाया जा सके। अधिकांश किसानों की उपज के प्रभावित होने का खतरा बढ़ता ही जा रहा है।

error: Content is protected !!