◾देर रात दिया दंबग ने घटना को अंजाम
◾ मणिपुर की घटना कर रही शर्मशार तो गांव में मातृशक्ति पर हमला कर रहा स्तब्ध
◾मां बेटी ने पुलिस से लगाई सुरक्षा की गुहार

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

एक ओर जहां मणिपुर में हुई घटना से पूरा देश शर्मशार है वहीं अल्मोड़ा जनपद के सूदूर तुस्यारी गांव में मातृ शक्ति के साथ मारपीट के विडीयो ने झकझोर के रख दिया है। पीड़िता ने पुलिस से पड़ोसी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई है। अंदेशा जताया है की मारपीट करने वाले पड़ोसी से उसके पूरे परिवार पर खतरा मंडरा रहा है।

गांवों में भी मातृशक्ति पर अत्याचार चरम पर पहुंच चुका है। कुछ डर के मारे मुंह नहीं खोल पाती और अत्याचार सहती है पर कुछ साहसी महिलाएं जुल्म का डटकर मुकाबला जरुर कर लेती है। मणिपुर में हुई घटना की जहां चौतरफा निंदा हो रही है वहीं अल्मोड़ा जनपद के सूदूर तुस्यारी गांव (रानीखेत तहसील) में हुई घटना भी स्तब्ध कर देने वाली है। गांव की अमृता देवी ने मजखाली चौकी प्रभारी को शिकायती पत्र देकर बताया है कि वह गांव में अपने दिव्यांग पुत्र धीरज के साथ रहती है बीते 25 दिन पूर्व उसकी विवाहिता बेटी दीपा अपनी बेटी के साथ मायके आई है। पड़ोस में रहने वाला भुपाल सिंह आए दिन गाली गलौज व मारपीट पर उतारू रहता है। पूर्व में वह लिखित में माफी भी मांग चुका है पर बीते शुक्रवार को रात साढ़े दस बजे भुपाल सिंह एक बार फिर गाली गलौच कर आंगन तक पहुंच गया। गाली गलौज करने के बाद वह वापस चले गया। रात को बेटी दीपा अपनी बच्ची तीन वर्षीय पुत्री के साथ शौच को बाहर आई तो आंगन में छुप कर बैठे भुपाल ने बदनियति से बेटी पर हमला कर दिया। गाली गलौज कर जमीन पर गिरा डाला साथ ही कपड़े भी फाड़ डाले। हल्ला सुन जब हो बाहर आई तो भुपाल ने उसके साथ भी मारपीट की। जिससे दोनों को चोट पहुंची है। जान से मारने की धमकी दे भोपाल सिंह फरार हो गया। अमृता देवी ने पुलिस से मामले में कड़ी कार्रवाई कर सुरक्षा की गुहार लगाई है।

error: Content is protected !!