◾कहानी प्रतियोगिता में भी की बढ़ चढ़ कर भागीदारी
◾ विजेताओं को किया गया सम्मानित
◾आयुष्मान कॉन्वेंट विद्यालय गरमपानी में हुए कार्यक्रम
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर गरमपानी स्थित आयुष्मान कॉन्वेंट विद्यालय में हुए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में नौनिहालों ने खूब धमाल मचाया। कहानी प्रतियोगिता में भी बढ़-चढ़ कर भागीदारी की। विजयी नौनिहालों को पुरस्कृत भी किया गया।
शनिवार को विद्यालय परिसर में हुए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधक मुकेश त्रिपाठी ने मां सरस्वती के चित्र के समीप दीप प्रज्वलित कर किया। प्रबंधक मुकेश त्रिपाठी ने कहा की शैक्षणिक माहौल के साथ ही विद्यालय प्रबंधन नौनिहालो को अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भी तैयारी करा रहा है। समय समय पर विद्यालय के नौनिहाल प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल कर रहे हैं जो गुरुजनों व विद्यालय प्रबंधन के लिए गर्व का विषय है। कार्यक्रम के दौरान नवीं से आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों के बीच कहानी प्रतियोगिता हुई। नर्सरी से पांचवीं कक्षा तक के नौनिहालों के बीच हुई फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में भी नौनिहालों ने बढ़-चढ़कर कर भागीदारी की। विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए। संचालन उपप्रधानाचार्य संतोष ने किया। इस दौरान प्रधानाचार्य मीनू त्रिपाठी, मतलूब अहमद, नितिन सती, प्रीती मंगच्वाडी, सरिता तिवारी, गीता बिष्ट, सरिता मेहरा, हेमा बिष्ट, सपना, नीलम जोशी सहित कई अभिभावक मौजूद रहे।
