◾रुंधे गले से बोली मृतका दुर्गा की बुजुर्ग मां
◾मिलनसार बेटी की हत्या से गांव के बाशिंदों में भी रोष
◾तीन दिन पहले यूपी क्षेत्र में मिली थी बजेडी़ गांव की दुर्गा की लाश
◾बेटी की हत्या से टूटा बुजुर्ग मां बाप पर दुखों का पहाड़
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

बेतालघाट ब्लॉक के बजेडी़ गांव निवासी बेटी की यूपी क्षेत्र में मिली लाश के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। मृतक के बूढ़े मां-बाप का रो रो कर बुरा हाल है। गांव के लोग ढंढासा बधाने मृतका के घर पहुंच रहे हैं। मृतका दुर्गा की मां दीपा रो रो कर बस बेटी के हत्यारे को फांसी के फंदे पर लटकाने की बात दोहरा रही है।
हल्द्वानी स्थित एक सीएससी सेंटर में काम करने वाली बेतालघाट ब्लॉक के बजेडी़ गांव निवासी दुर्गा कार्की का शव बीते गुरुवार को उत्तर प्रदेश के भोट क्षेत्र से बरामद हुआ था। दुर्गा पिछले दो तीन वर्षों से हल्द्वानी में रहकर कार्य कर गांव में रहने वाले अपने बुजुर्ग पिता बालम सिंह व माता दीपा देवी का ध्यान रख रही थी। दुर्गा पनियाली (हल्द्वानी) में अपने बहन के घर पर रहती। दुर्गा की मौत को स्वजनों ने हत्या करार दिया है। चाचा श्याम सिंह कार्की के अनुसार बेटी की गुमशुदगी भी दर्ज कराई गई पर दूसरे दिन दुर्गा की लाश बरामद हो गई। चाचा श्याम सिंह समेत गांव के अन्य बाशिदों ने दुर्गा की मौत को हत्या करार दे खुलासे की मांग उठाई है। बेटी की मौत से बुजुर्ग मां-बाप पर भी दुखों का पहाड़ टूट गया है। बुजुर्ग मां दीपा देवी बताती है कि दुर्गा घर का पूरा ख्याल रखती। हरेला त्योहार से एक दिन पहले फोन पर हुई बात को याद करते कहते की बेटी ने गांव से सब्जी लाने व त्यौहार लाने को कहा। दूसरे दिन बेटी के लिए त्यौहार भी भेजा पर नियति को कुछ और ही मंजूर था। दीपा रोते रोते बस बेटी के हत्यारे को फांसी पर लटकाने की बात दोहराती है। गांव की बेटी की मौत से पूरा गांव स्तब्ध है।

error: Content is protected !!