◾वार्ड सदस्यों की गैरमौजूदगी पर बैठक को बताया औचित्यहीन
◾ दोबारा बैठक बुलाए जाने तथा आय व्यय का ब्योरा प्रस्तुत करने की उठाई मांग
◾ बैठक में बेहद कम क्षेत्रवासियों की संख्या पर भी जताई नाराजगी
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
बेतालघाट ब्लॉक के छडा़ खैरना ग्राम पंचायत की खुली बैठक पर उप प्रधान ने सवाल खड़े कर दिए हैं। आरोप लगाया की बगैर वार्ड सदस्यों के बैठक कर इतिश्री कर दी गई है जो न्यायसंगत नहीं है। दोबारा बैठक बुलाए जाने तथा सभी के समक्ष आय व्यय का ब्योरा प्रस्तुत करने की पुरजोर मांग उठाई है।
ग्राम पंचायत छड़ा खैरना की बीते गुरुवार को महिला सभागार गरमपानी में हुई बैठक सवालों के घेरे में आ गई है। बैठक के खिलाफ ग्राम पंचायत के उपप्रधान ने ही सीधा मोर्चा खोल दिया है। उपप्रधान पंकज पंत के अनुसार बगैर वार्ड सदस्यों के बैठक कर लेना समझ से परे है। आरोप लगाया की जब बैठक में वार्ड सदस्य ही मौजूद नहीं थे तो बैठक स्थगित कर दी जानी चाहिए थी बावजूद बैठक कर इतिश्री कर दी गई। साफ कहा की बैठक में वार्ड सदस्य व उपप्रधान की हैसियत स्वयं मौजूद था पर और कोई वार्ड सदस्य बैठक में मौजूद नहीं रहा वहीं बैठक में समुचित क्षेत्रवासियों की मौजूदगी भी नहीं थी ऐसे में बैठक कर नियमों का खुला उल्लंघन किया गया है। जो निंदनीय है। उपप्रधान पंकज पंत ने दोबारा बैठक बुला ग्राम पंचायत के आय व्यय तथा विकास कार्यों का ब्योरा सबके सामने प्रस्तुत करने की पुरजोर मांग उठाई है। दो टूक कहा है कि मनमानी कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
