◾ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने देहरादून में सीएम को सौंपा ज्ञापन
◾पेयजल, सिंचाई समेत उठाए कई महत्वपूर्ण मुद्दे
◾ सीएम ने दिया सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
बेतालघाट ब्लॉक मुख्यालय से सटे अमेल ग्राम पंचायत की समस्याओं का मामला मुख्यमंत्री दरबार तक पहुंच गया है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन सौंप गांव में व्याप्त समस्याओं के समाधान की गुहार लगाई। कहा की लंबे समय से समाधान को आवाज उठाए जाने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही।
अमेल ग्राम प्रधान के प्रतिनिधि शेखर फुलारा ने देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन सौंप गांव में व्याप्त समस्याओं के समाधान की मांग उठाई। बताया की तीन वर्ष पूर्व आपदा में गांव की ध्वस्त पेयजल योजना को दुरुस्त नहीं किया जा सका है वैकल्पिक व्यवस्था के तहत गांव में बामुश्किल पेयजल आपूर्ति की जा रही है जिस कारण आए दिन आपूर्ति ठप हो रही है। गांव के आमडाली तोक को भूकटाव से हो रहे नुकसान, सिंचाई योजना की मरम्मत, अमेल से कोटधारियां तथा मां अमेल देवी मंदिर तक सड़क निर्माण व मंदिर के सौंदर्यीकरण की मांग उठाई। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने कहा की लंबे समय से समस्याओं के समाधान की मांग उठाई जा रही है बावजूद कोई सुध नहीं ली जा रही जिस कारण गांव के बाशिंदे परेशान हैं। मुख्यमंत्री ने सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
