◾ निर्माणाधीन पुल के समीप भूधंसाव से मकान के जद में आने की आंशका
◾ बारिश होने पर दोगुना बढ़ जा रहा खतरा
◾ मकान की सुरक्षा को ठोस उपाय किए जाने की मांग
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर नैनीपुल बाजार क्षेत्र में निर्माणाधीन पुल के समीप भूधंसाव से आवासीय भवन को खतरा बढ़ गया है। बारिश में बढ़ीं घटना के सामने आने का अंदेशा बना हुआ है। क्षेत्रवासियों ने आवासीय मकान की सुरक्षा को ठोस उपाय किए जाने की पुरजोर मांग उठाई है।
हाइवे पर नैनीपुल क्षेत्र में टू-लेन पुल का निर्माण कार्य गतिमान है। पुल के समीप ही भूधंसाव से स्थानीय पूर्व सैनिक रुप सिंह जीना के आवासीय मकान पर खतरा मंडरा गया है‌। लगातार खतरा बढ़ने से गृहस्वामी व स्वजन खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। बारिश होने पर बड़ी घटना सामने आने की आंशका भी बनी हुई है। गृहस्वामी रुप सिंह के अनुसार भूधंसाव से मकान को खतरा बढ़ गया है। यदि समय रहते सुरक्षा को ठोस कदम नहीं उठाए गए तो कभी भी बडा़ हादसा सामने आ सकता है। स्थानीय व्यापारी नेताओं ने भी आवासीय भवन की सुरक्षा को ठोस सुरक्षात्मक कार्य किए जाने की पुरजोर मांग उठाई है। साफ कहा है की अनदेखी भारी पड़ सकती है।

error: Content is protected !!