◾ग्राम प्रधान ने की गांव में किए गए कार्यों की समीक्षा
◾गांव के सर्वांगीण विकास को मिलजुल कर कार्य करने का आह्वान
◾ग्रामीणों ने उठाया पेयजल, विद्युत, सिंचाई का मुद्दा
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

बेतालघाट ब्लॉक के घूना गांव में हुई ग्राम पंचायत की खुली बैठक में ग्रामीण विकास का खाका तैयार किया गया। गांव के बाशिंदों ने तमाम समस्याएं उठा समाधान की मांग उठाई। ग्राम प्रधान जया किशोर ने गांव के सर्वांगीण विकास को मिलजुल कर कार्य करने का आह्वान किया।
घूना गांव में हुई बैठक की अध्यक्षता ग्राम प्रधान जया किशोर ने की। ग्राम पंचायत में पूर्व में हुए कार्यों की समीक्षा के साथ ही भविष्य में किए जाने वाले कार्यों के प्रस्ताव तैयार किए गए। ग्राम पंचायत अधिकारी वंदना भट्ट ने विभिन्न योजनाओं की जानकारी दे लाभ उठाने का आह्वान किया। वृद्धावस्था, दिव्यांग, पेंशन व किसान सम्मान निधि के साथ ही तमाम अन्य महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर भी चर्चा की गई। गांव के बाशिंदों ने पेयजल, विद्युत, सिंचाई आदि से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दे उठा समाधान की मांग उठाई। चेताया की अनदेखी कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान धारा बल्लभ, केसी राम, भुवन चंद्र, मुन्नी देवी, चंद्रा देवी, भागीरथी देवी, शोभा, रोशन कुमार, एनके आर्या, विनय कुमार, किसन चंद्र आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!