◾ स्वच्छ भारत मिशन के तहत किया गया वितरण
◾गांव के वासिदों से किया गया गांव को स्वच्छ रखने का आह्वान
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
स्वच्छ भारत मिशन के तहत बेतालघाट ब्लॉक के धारी आटावृता गांव में ग्रामीणों को डस्टबिन वितरित किए गए। स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने का आह्वान किया गया। शनिवार को धारी आटावृता गांव के करीब चालीस परिवारों को स्वच्छ भारत मिशन के तहत डस्टबिन वितरित किए गए। वीडीओ रघुवर दत्त पांडे ने गांव के वासिदों को डस्टबिन वितरित कर गांव में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने का आह्वान किया। कहा की गांव को साफ सुथरा रखने से तमाम बीमारियों से भी बचा जा सकता है। इस दौरान सूरज आर्या, पंकज भट्ट, पीतांबर भट्ट, पंकज रावत, दिनेश चंद्र भट्ट, गणेश भट्ट, ओम प्रकाश पांडेय, पूरन चंद्र भट्ट, बालम सिंह रावत, नवीन रावत, पूरन सिंह, पूरन सिंह, महेंद्र सिंह, दीप चंद्र, चंदन सिंह, किसन सिंह, पान सिंह आदि मौजूद रहे।
