◾सिरोडी़ गांव में सौ परिवारों को वितरित किए गए डस्टबिन
◾ स्वच्छ भारत मिशन के तहत हुआ कार्यक्रम
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

स्वच्छ भारत अभियान के तहत ग्राम पंचायत सिरोडी़ में ग्रामीणों को डस्टबिन वितरित किए गए। ग्राम प्रधान नीमा बिष्ट ने लोगों से गांव को साफ सुथरा बनाए रखने के लिए बढ़-चढ़कर भागीदारी का आह्वान किया।
शुक्रवार को बेतालघाट ब्लॉक के सूदूर ग्राम पंचायत सिरोडी़ में हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता नीमा बिष्ट ने की। प्रत्येक परिवार को दो डस्टबिन वितरित किए गए। गांव के करीब सौ परिवारों को डस्टबिन वितरित कर ग्राम प्रधान नीमा ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांव को साफ सुथरा बनाए जाने की मुहिम चलाई जा रही है। गांव के लोग भी मुहिम में बढ़-चढ़कर भागीदारी करें। ग्राम प्रधान ने गांव के लोगों से साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने का आह्वान किया। इस दौरान आशा ढैला, कमला ढैला, गीता ढैला, गिरधर सिंह, बहादुर, रवि आर्या, हेमा बिष्ट, अमन, रोहित, नरेंद्र, खड़क सिंह, जीवन सिंह, मदन सिंह, शेर सिंह, बबीता, दीपा देवी आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!