◾पीएम के परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में साझा किए विचार
◾ विद्यालय में हुए कार्यक्रम में प्रोत्साहन पत्र सौंप किया गया सम्मानित
◾क्षेत्रवासियों ने जताई खुशी, बताई बड़ी उपलब्धि
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में विचार साझा करने के लिए जीआइसी बेतालघाट के मेधावी शहजादा कोहिनूर को प्रधानमंत्री कार्यालय से प्रोत्साहन पत्र मिला है। विद्यालय में हुए कार्यक्रम में मेधावी को प्रोत्साहन पत्र के साथ सम्मानित किया गया। विद्यालय के छात्र को सम्मान मिलने पर क्षेत्रवासियों ने खुशी जता बड़ी उपलब्धि बताई है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में जीआइसी बेतालघाट के छात्र शहजादा कोहिनूर के विचार साझा करने पर प्रधानमंत्री कार्यालय से प्रोत्साहन पत्र भेजा गया है। प्रोत्साहन पत्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से युवा पीढ़ी की उर्जा, आत्मविश्वास व क्षमताओं पर गर्व व्यक्त किया गया है। बुधवार को विद्यालय सभागार में हुए कार्यक्रम में प्रधानाचार्य दिनेश चंद्र उपाध्याय ने मेधावी शहजादा कोहिनूर को प्रोत्साहन पत्र सौंप सम्मानित किया। प्रधानाचार्य ने कहा की शहजादा कोहिनूर ने विद्यालय तथा क्षेत्र का नाम आगे बढ़ाया है। प्रधानमंत्री से प्रोत्साहन पत्र मिलना बड़ी उपलब्धि है। शहजादा कोहिनूर विद्यालय में अंग्रेजी विषय के प्रवक्ता अल्ताब शाह के पुत्र हैं। कार्यक्रम का संचालन राजकुमार भंडारी ने किया। इस दौरान डा. अरविंद मिश्रा, पीएन बुधौडी, मोहन लाल, केडी सिंह आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!