◾अस्पताल का किया औचक निरीक्षण दिए दिशा निर्देश
◾मरीजों से लिया अस्पताल से मिल रही सुविधाओं का फीडबैक
◾सीएचसी की बदहाल आवासीय कॉलोनी को जल्द बजट उपलब्ध कराने का दिया भरोसा
◾अस्पताल से सटे प्राथमिक विद्यालय में भी देखी व्यवस्थाएं
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

प्रदेश के चिकित्सा स्वास्थ्य व शिक्षा मंत्री डा.धन सिंह रावत ने अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित सीएचसी गरमपानी का औचक निरीक्षण किया। अस्पताल में भर्ती मरीजों से अस्पताल से मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। अस्पताल की व्यवस्थाओं पर संतोष जताया। स्वास्थ्य कर्मियों ने बदहाल आवासीय कॉलोनी की जानकारी दी जिस पर स्वास्थ्य मंत्री ने जल्द ही बजट उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया। बाद में मंत्री ने अस्पताल से सटे प्राथमिक विद्यालय में भी व्यवस्थाएं जांची। जर्जर हो चुके भवन की मरम्मत लिए प्रस्ताव उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
बुधवार को प्रदेश के चिकित्सा, स्वास्थ्य व शिक्षा मंत्री डा. धनसिंह रावत अचानक हाईवे पर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। एकाएक स्वास्थ्य मंत्री के अस्पताल पहुंचने पर हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य मंत्री ने आपातकालीन कक्ष, वार्ड व औषधि कक्ष का बारीकी से निरीक्षण किया। अस्पताल परिसर में साफ सफाई का जायजा लिया। अभिलेखों की जांच की। अस्पताल में भर्ती मरीजों से अस्पताल से मिल रही सुविधाओं का फीडबैक भी लिया। चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों को मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। अस्पताल की व्यवस्थाओं पर संतोष जताया। स्वास्थ्य कर्मियों की मांग पर जल्द ही आवासीय कॉलोनी के लिए बजट उपलब्ध कराने का भरोसा दिया। चिकित्सा स्वास्थ्य व शिक्षा मंत्री ने अस्पताल से सटे राजकीय प्राथमिक विद्यालय में भी व्यवस्थाएं जांची। जर्जर हो चुके विद्यालय भवन के लिए जल्द प्रस्ताव उपलब्ध कराने को कहा। इस दौरान प्रभारी पुष्कर काला, प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. योगेश कुमार, डा. नीरज, डा. साक्षी, चीफ फार्मासिस्ट मदन मोहन कैडा़, विनोद जोशी, दयाल सिंह, दीपा पांडे, एसएन त्रिपाठी, पवन पांडे आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!