◾ तीन पोलो के बुनियाद जंग लगने से हो चुकी खोखली
◾विभागीय अनदेखी न पड़ जाए कई जिंदगियों पर भारी
◾ ग्रामीणों ने पोल बदलने की उठाई पुरजोर मांग
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
समीपवर्ती टूनाकोट गांव के बीचोबीच जर्जर हालत में पहुंच चुके विद्युत पोलों से दुर्घटना का खतरा बढ़ता ही जा रहा है। बुनियाद में जंग लगने से विद्युत पोलों के धराशाई होने का अंदेशा बना हुआ है। कभी भी बडा़ हादसा सामने आ सकता है। ग्रामीणों ने विद्युत पोलों को बदलने की पुरजोर मांग उठाई है ताकी समय रहते खतरा टाला जा सकें।
भुजान रिची मोटर मार्ग पर स्थित टूनाकोट गांव पर बडा़ खतरा मंडरा रहा है। आबादी के बीचों बीच स्थित तीन विद्युत पोल खतरे का सबब बन चुके हैं। बुनियाद की ओर पोल गल चुके हैं जिससे जर्जर हालत में पहुंच चुके पोल कभी भी धराशाई हो सकते हैं। स्थानीय सुनील मेहरा के अनुसार तमाम आवासीय मकानों के मध्य में स्थित पोलों से बड़ी घटना के सामने आने का अंदेशा बना हुआ है। गांव के बासिदों में भी भय व्याप्त है। विद्युत विभाग के अधिकारियों को भी मामले की सूचना दी जा चुकी है। गांव के नारायण सिंह, आंनद सिंह, बचे सिंह, जयमल सिंह, प्रताप सिंह, भीम सिंह, भगत सिंह, धन सिंह आदि ने जर्जर हालत में पहुंच चुके विद्युत पोलों को बदलने की मांग उठाई है ताकि समय रहते गांव पर मंडरा रहे खतरे को टाला जा सका।
