◾कार सवार एक युवक घायल, सीएचसी में किया गया उपचार
◾चालक को नींद की झपकी बनी दुर्घटना का कारण
◾खैरना पुलिस ने मौके पर पहुंच यातायात कराया सुचारु
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर खैरना बाजार में खड़े आपातकालीन 108 सेवा के वाहन से तेज रफ्तार कार जा टकराई। दुर्घटना में कार सवार युवक घायल हो गया। खैरना पुलिस की टीम ने घायल को सीएचसी गरमपानी पहुंचाया। चिकित्सकों ने घायल का उपचार किया। दुर्घटना से आवाजाही भी ठप हो गई। पुलिस टीम ने बामुश्किल यातायात सुचारु कराया।
भनौली तहसील (अल्मोड़ा) कसेड़ मनिया गांव निवासी चालक पंकज पांडे बुधवार सुबह कार यूके 01 टीए 4456 में चार यात्रियों को लेकर हल्द्वानी से भनौली को रवाना हुआ। पंकज अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर खैरना बाजार क्षेत्र में पहुंचा ही था की कार अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे खड़े 108 सेवा के वाहन से जा टकराई। वाहन के टकराने से कार सवारों में चीख पुकार मच गई। सूचना पर चौकी प्रभारी दिलीप कुमार मय टीम मौके पर पहुंचे। एक एक कर सभी यात्रियों को दुर्घटनाग्रस्त वाहन से बाहर निकाला गया। केरला निवासी अविनाश को उपचार के लिए सीएचसी गरमपानी पहुंचाया गया जबकि कार सवार तीन अन्य यात्री मामूली रुप से चोटील हुए। गनीमत रही की बडा़ हादसा टल गया। पुलिस टीम ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर हाइवे पर यातायात भी सुचारु कराया गया। चौकी प्रभारी दिलीप कुमार के अनुसार प्रथम दृष्टया दुर्घटना का कारण कार चालक को नींद की झपकी आना प्रतीत हो रहा है। कहा की फिर भी जांच की जाएगी। इस दौरान जगदीश धामी, प्रयाग जोशी आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!