◾मोटर स्पोर्ट्स प्रतियोगिता के स्पेशल स्पर्धा में पहला व महिला ओपन में पाया दूसरा स्थान
◾पेशे से अधिवक्ता प्रीती पहले भी जीत चुकी है कई खिताब
◾बेटी की सफलता पर पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

समीपवर्ती पाखुडा़ गांव की प्रीति ने एकबार फिर क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। ग्रेटर नोएडा में हुई मोटर स्पोर्ट्स की रेस वार्सस इंडिया प्रतियोगिता में स्पेशल स्पर्धा में पहला जबकि महिला ओपन स्पर्धा में दूसरा स्थान हासिल किया है। प्रीती की उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी की लहर है।
पाखुडा़ गांव (ताड़ीखेत ब्लॉक) निवासी सैन्य अधिकारी गणेश गिरी गोस्वामी की बेटी प्रीति गोस्वामी ने एक बार फिर सफलता का परचम फहराया है। पहले राष्ट्रीय स्तर की पैरा तैराकी में रजत पदक जीतने व बीते वर्ष राज्य दिव्यांग प्रतिभा सम्मान पुरुस्कार से नवाजे जाने के बाद अब एक बार फिर पाखुडा़ क्षेत्र का नाम आगे बढ़ाया है। प्रीति ने बीएनडी मोटर स्पोर्ट्स के तत्वाधान में बीते दो जुलाई को बुद्धा इंटरनेशनल सर्किट ग्रेटर नोएडा में मोटर स्पोर्ट्स की रेस वार्सस इंडिया प्रतियोगिता के स्पेशल स्पर्धा में पहला स्थान हासिल किया है जबकि महिला ओपन स्पर्धा में दूसरे स्थान पर जगह बनाई है। पेशे से अधिवक्ता प्रीति की सफलता पर क्षेत्र के लोगों ने खुशी जताई है।

error: Content is protected !!