◾हनुमान चालीसा का पाठ कर की पूजा अर्चना
◾देश प्रदेश की सुख, शांति, समृद्धि को की प्रार्थना
◾ कार्यकर्ताओं से भी की मुलाकात, संगठन के कार्यों का लिया फीडबैक
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
पूर्व कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने बाबा नीम करौली के दर पर मत्था टेक देश प्रदेश की सुख, शांति, समृद्धि को विशेष प्रार्थना की। हनुमान चालीसा का पाठ कर ध्यान लगाया। पार्टी कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात कर संगठन के कार्यों का फीडबैक लिया। बाद में कैबिनेट मंत्री जागेश्वर धाम रवाना हो गए।
गुरुवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक पारिवारिक सदस्यों के साथ अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीम करौली के दर पर मत्था टेक पूजा अर्चना की। मंदिर प्रबंधन सदस्यों से बाबा की लीलाओं की जानकारी ली। काफी देर मंदिर में बिताने के बाद पूर्व कैबिनेट मंत्री ने कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की। भाजपा मंडल अध्यक्ष सोबन सिंह की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व कैबिनेट मंत्री का स्वागत किया। संगठन के कार्यों की जानकारी दी। बाद में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वजनों संग जागेश्वर धाम रवाना हो गए।
