◾एनएच प्रशासन की कार्यप्रणाली पर व्यापारियों में नाराजगी
◾कदम कदम पर मंडरा रहा खतरा बावजूद विभागीय अधिकारी लापरवाह
◾कई जिंदगियां खत्म होने के बावजूद की जा रही अनदेखी
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे की दुर्दशा पर व्यापारियों का पारा चढ़ गया है। व्यापारियों ने महत्वपूर्ण हाइवे की अनदेखी पर एनएच अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर गहरी नाराजगी जताई है। खतरे वाले स्थानों पर महज मलबा व पत्थर डाल खतरा टालने को बड़ी लापरवाही करार दिया है। प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल से जुड़े व्यापारियों ने चेतावनी दी है की यदि जल्द हाईवे के हालातों में सुधार नहीं किया गया तो फिर एनएच कार्यालय में ही धरना शुरु कर दिया जाएगा।
कुमाऊं की महत्वपूर्ण लाइफ लाइन अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे बदहाली का दंश झेल रहा है। कदम कदम पर गड्डे व धंसता हाइवे परेशानी का सबब बन चुका है। एन प्रशासन की लापरवाही भी आवाजाही कर रहे यात्रियों की जिंदगी पर भारी पड़ रही है। पाडली, रातीघाट, रामगाढ़, दोपांखी, भोर्या बैंड, लोहाली, नावली जौरासी, काकड़ीघाट आदि तमाम क्षेत्रों में पूर्व में हुई दुर्घटनाओं वाले स्थानों पर महज मलबा व पत्थर डाल खतरा टालने की जद्दोजहद की गई है जबकि उक्त क्षेत्रों में कई लोग जान तक गंवा चुके हैं बावजूद एनएच प्रशासन लापरवाही आमादा है। संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष विरेंद्र सिंह बिष्ट, मनीष तिवारी, दीवान सिंह, सुनील मेहरा, कुलदीप खनायत, फिरोज अहमद, मनोज नैनवाल, कैलाश कांडपाल, हरीश कुमार, भैरव नैनवाल, पंकज नेगी, हरीश चंद्र आदि ने संबधित विभाग पर लापरवाही का आरोप लगया है। कहा की अफसर यात्रियों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रहे हैं। दो टूक चेतावनी दी की यदि जल्द खतरे वाले स्थानों पर सुरक्षात्मक कार्य नहीं किए गए व हाइवे को दुरुस्त नहीं किया गया तो एनएच कार्यलय पर धरना शुरु किया जाएगा।
