◾ तबीयत बिगड़ने पर पहुंचाया गया सीएचसी गरमपानी
◾ चिकित्सकों ने किया मृत घोषित, हृदयघात का जताया अंदेशा
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
पूजा पाठ को हल्द्वानी से ताड़ीखेत ब्लॉक के हिडा़म गांव पहुंचे युवक की मौत से हड़कंप मच गया। युवक की मौत से स्वजनों व गांव में मातम पसर गया है। सीएचसी गरमपानी के चिकित्सक डा. अनिल गंगवार के अनुसार युवक की हृदयाघात से मौत होने का अंदेशा है।
समीपवर्ती ताड़ीखेत ब्लॉक के हिडा़म गांव में लामाचौड़, हल्द्वानी से योगेश पांडे (25) पुत्र जगदीश पांडे स्वजनों साथ पूजा पाठ को पहुंचा। हरिद्वार तथा जैंती से पूजा पाठ के बाद योगेश भी वापस गांव लौट आया। मंगलवार सुबह एकाएक योगेश की तबीयत बिगड़ गई। हालत बिगड़ने पर ताऊ विरेंद्र पांडे, हेम पांडे तथा चंद्रशेखर पांडे योगेश को लेकर सीएचसी गरमपानी पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने योगेश को मृत घोषित कर दिया। सीएचसी के चिकित्सक डा. अनिल गंगवार के अनुसार युवक की मौत हृदयघात से होने का अंदेशा है। युवक की मौत से हड़कंप मच गया। स्वजनों का रो रो कर बुरा हाल है। युवक की मौत से गांव में भी मातम पसर गया है। स्वजनों के अनुसार योगेश हल्द्वानी में एक निजी कंपनी में मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव के पद पर कार्यरत था। बेहतर मिलनसार स्वभाव के योगेश की मौत से हर कोई स्तब्ध है।
