◾बाल बाल बची जिंदगी, टला बडा़ हादसा
◾ अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर छडा़ क्षेत्र के समीप की घटना
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर तेज रफ्तार स्कूटी सवार कोसी नदी की ओर जा गिरा। हादसे में स्कूटी सवार की जिंदगी बाल बाल बच गई और बड़ा हादसा टल गया। स्कूटी सवार के नदी क्षेत्र में गिरने की सूचना पर हड़कंप मच गया। पुलिस ने स्कूटी समेत व्यक्ति को नदी क्षेत्र से बाहर निकाला।
हाइवे पर दुर्घटनाओं का ग्राफ तेजी से बढ़ता ही जा रहा है। मंगलवार को छडा़ बाजार के समीप स्कूटी सवार के कोसी नदी क्षेत्र में गिरने की सूचना से हड़कंप मच गया। संयोगवश स्कूटी सवार बाल बाल बच गया और बडा़ हादसा टल गया। पुलिस के अनुसार मथरो(बागेश्वर) निवासी चंदन लाल गाजियाबाद से स्कूटी लेकर गांव की ओर रवाना हुआ। हाइवे पर छड़ा के समीप असंतुलित होकर चंदन कोसी नदी क्षेत्र की ओर जा गिरा। नदी क्षेत्र से चंदन को सकुशल बाहर निकाला गया। चौकी प्रभारी दिलीप कुमार के अनुसार दुर्घटना में चंदन बाल बाल बच गया।
