◾बेतालघाट ब्लॉक के लोहाली गांव में हुआ कार्यक्रम
◾किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक बदलाव की भी दी गई जानकारी
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

बेतालघाट ब्लॉक के सूदूर लोहाली गांव में स्वास्थ्य कर्मियों ने किशोर व किशोरियों को किशोरावस्था के विषय में विस्तार से जानकारी दी। कैल्शियम, आयरन समेत विभिन्न पोषक आहारों के बारे में बताया। नशे से दूर रहने तथा गांव को नशा मुक्त करने की शपथ भी दिलाई गई।
सोमवार को लोहाली गांव स्थित पंचायत भवन में किशोरों के निर्देशन व परामर्श विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला हुई। कार्यशाला का शुभारंभ मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय से पहुंचे हेम सिंह ने मां सरस्वती के चित्र के समीप दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यशाला में मौजूद किशोर व किशोरियों को किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक बदलाव, हार्मोन परिवर्तन तथा अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई। कैल्शियम, आयरन तथा पोषक आहारों के बारे में बताया गया। सीएचओ प्रीति पांडे ने काउंसलिंग के जरिए महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की। नशे से होने वाली बीमारियों की जानकारी दे नशे से दूर रहने तथा गांव को नशा मुक्त करने की शपथ भी दिलाई गई। इस दौरान आशा कार्यकर्ता रोशनी, मंजू देवी, उमा देवी आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!