◾प्राथमिक उपचार के बाद किया गया हायर सेंटर रेफर
◾ गरमपानी मुख्य बाजार में हुई दुर्घटना
◾आवारा गौवंशीय पशुओं की बढ़ती संख्या बन रही दुर्घटना का कारण
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

बाजार क्षेत्र में आवारा गोवंशीय पशु दुर्घटना का कारण बनते जा रहे हैं। बाजार से गांव की ओर लौट रहा युवक पिकअप वाहन के पिछले हिस्से से जा टकराया। सीएचसी गरमपानी में प्राथमिक उपचार के बाद युवक को हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है।
गरमपानी खैरना बाजार क्षेत्र में आवारा गोवंशीय पशुओं की संख्या में लगातार इजाफा होता जा रहा है। कई लोग गोवंशीय पशुओं के एकाएक हाइवे के बीचोबीच आ जाने से चोटील होते जा रहे हैं। चकबिसौत, पाडली निवासी कमलेश चंद्र पेशे से डंपर चालक है। रविवार शाम वह दिनभर काम निपटाने के बाद बाइक से गांव की ओर रवाना हुआ। अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर गरमपानी मुख्य बाजार में पहुंचा ही था की एकाएक कमलेश आगे से जा रही पिकअप वाहन के पिछले हिस्से से जा टकराया। वाहन से टकराने के बाद कमलेश अंसतुलित होकर मय बाइक हाइवे पर रपटता चला गया। दुर्घटना की आवाज सुन आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। चौकी पुलिस खैरना को भी सूचना भिजवाई गई। घायल को निजी वाहन से सीएचसी गरमपानी पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने घायल का उपचार किया। प्राथमिक उपचार के बाद कमलेश को हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। चौकी प्रभारी दिलीप कुमार के अनुसार पिकअप वाहन के आगे एकाएक गौवंशीय पशु आने से दुर्घटना होने की जानकारी मिली है।

One thought on “घर लौट रहे डंपर चालक की बाइक दुर्घटनाग्रस्त, गंभीर घायल”

Comments are closed.

error: Content is protected !!