◾जल संस्थान पर लगाया लापरवाही का आरोप
◾ ग्राम प्रधान व ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
गांवों में पेयजल संकट बढ़ता ही जा रहा है बावजूद कोई सुध लेवा नहीं है। विभाग मनमाने बिल भेजने से भी बाज नहीं आ रहा। घूना गांव की ग्राम प्रधान जया किशोर तथा ग्रामीणों ने विभागीय कार्यप्रणाली पर गहरी नाराजगी जताई है। आरोप लगाया की नलों से पानी की बूंद नहीं टपक रही दूसरी ओर लगातार मनमाने बिल भेजे जा रहे हैं।
गांवो में पेयजल संकट गहराता जा रहा है। बूंद बूंद पानी को लोग परेशान हैं। दूर दराज से सिर पर बर्तन रख पानी ढोना मजबूरी बन चुका है। बेतालघाट ब्लॉक के घूना गांव में भी हालत विकट है। ग्राम प्रधान जया किशोर ने आरोप लगाया है की नलों से पानी की बूंद तक नहीं टपकी रही बावजूद जल संस्थान मनमाने बिल भेज रहा है। कई बार संयोजन काटने के लिए भी कहा जा चुका है बावजूद विभाग मनमानी पर उतारु है। लगातार गांव के वासिदों की उपेक्षा की जा रही है। पेयजल संकट होने से ग्रामीणों को दूर दराज रुख करना पड़ रहा है। स्थानीय एनके आर्या, दीप चंद्र, अनी राम, चनी राम आदि ने विभागीय कार्यप्रणाली पर गहरी नाराजगी जताई है। दो टूक चेतावनी दी है की यदि मनमाना रवैया अपनाया गया तो फिर आंदोलन की रणनीति तैयार कर दी जाएगी।
