◾ कैची मेले, पर्यटक सीजन तथा अन्य मामलों में निभाई महत्वपूर्ण भूमिका
◾ व्यापारियों, पंचायत प्रतिनिधियों व क्षेत्रवासियों ने जताई खुशी
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
कैंची धाम मेले तथा पर्यटन सीजन में जिम्मेदारी से डूयूटी निभाने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने खैरना चौकी प्रभारी को सम्मानित किया है। एसएसपी ने चौकी प्रभारी को बेस्ट एंप्लॉय ऑफ द मंथ के सम्मान से नवाजा है। चौकी प्रभारी को सम्मानित किए जाने पर व्यापार मंडल पदाधिकारियों, पंचायत प्रतिनिधियों व स्थानीय लोगों ने खुशी जताई है।
खैरना चौकी प्रभारी दिलीप कुमार को बेस्ट एंप्लॉय ऑफ द मंथ के सम्मान से नवाजा गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट ने चौकी प्रभारी को सम्मानित किया। सुप्रसिद्ध कैंची मेले, पर्यटन सीजन तथा कई महत्वपूर्ण मामलों के समय पर खुलासा किए जाने पर दिलिप कुमार को सम्मानित किया गया है। चौकी इंचार्ज ने हाईवे पर होने वाली दुर्घटनाओं में समय पर घटना स्थल पर पहुंच घायलों को अस्पताल पहुंचाने तथा नशे के खिलाफ विशेष अभियान चलाने व कई महत्वपूर्ण जागरूकता अभियानो में सक्रिय भूमिका भी निभाई है। चौकी प्रभारी को सम्मानित किए जाने पर व्यापार मंडल प्रदेश उपाध्यक्ष विरेंद्र सिंह बिष्ट, ग्राम प्रधान प्रेम नाथ गोस्वामी, मनीष तिवारी, फिरोज अहमद, मनोज नैनवाल, राकेश जलाल, गंगा सिंह, रविन्द्र सिंह, देवेश कांडपाल, कैलाश कांडपाल, गजेंद्र नेगी, महिपाल सिंह आदि लोगों ने खुशी जताई है।
