◾ शिप्रा नदी से अस्तित्व में आएगी सोलर लिफ्ट योजना
◾ महत्वाकांक्षी योजना को मिली हरी झंडी, बजट भी हुआ स्वीकृत
◾ 250 से ज्यादा किसान हो सकेंगे लाभान्वित
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

बेतालघाट ब्लॉक के मझेडा़ व आसपास के गांवों के कास्तकारो को अब सिंचाई के पानी को मोहताज नहीं होना पड़ेगा। लघु सिंचाई विभाग इसके लिए शिप्रा नदी से महत्वाकांक्षी योजना तैयार करेगा। इसके लिए बकायदा बजट को भी हरी झंडी मिल गई है। संबंधित विभाग के अवर अभियंता के अनुसार जल्द महत्वाकांक्षी योजना के निर्माण का कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
दो वर्ष पूर्व आपदा ने मझेडा़ ग्राम पंचायत तथा आसपास के तोको में खेती किसानी करने वाले किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाने वाली मझेडा़ नहर को तहस नहस कर डाला। तब से अब तक किसान सिंचाई के लिए बूंद बूंद पानी को तरस रहे हैं। सिंचाई नहर के जगह जगह ध्वस्त होने से पुनर्निर्माण में भी लंबा समय लगने का अनुमान है। किसानों की बढ़ती परेशानी को देख लघु सिंचाई विभाग ने किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाने को उत्तरवाहिनी शिप्रा नदी से सोलर लिफ्ट योजना के जरिए पानी पहुंचाने का प्रस्ताव तैयार किया। अब योजना के निर्माण को हरी झंडी भी मिल गई है‌ बकायदा योजना के लिए सात लाख रुपये का बजट भी स्वीकृत हो चुका है। योजना के तहत शिप्रा नदी से सोलर लिफ्ट योजना के जरिए गांव तक पानी पहुंचाया जाएगा। गांव में 15 हजार लीटर का पानी का टैंक निर्माण भी किया जाएगा। योजना से लगभग 250 से अधिक किसान लाभान्वित हो सकेंगे। लघु सिंचाई विभाग के अवर अभियंता धीरेन्द्र रावत के अनुसार जल्द योजना का निर्माण शुरु कर दिया जाएगा।

error: Content is protected !!