◾ प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने उठाई मांग
◾ गुणवत्ताविहीन कार्य बर्दाश्त न करने का ऐलान
◾मनमानी पर आंदोलन का रास्ता तैयार करने का ऐलान
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित गरमपानी खैरना बाजार क्षेत्र को बाढ़ के कहर से बचाने को किए जा रहे निर्माण कार्यों में गुणवत्ता युक्त निर्माण सामग्री का इस्तेमाल किए जाने की मांग जोर पकड़ने लगी है। प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल से जुड़े पदाधिकारियों ने गुणवत्ताविहीन निर्माण सामग्री का इस्तेमाल किए जाने पर उग्र आंदोलन का ऐलान किया है। साफ कहा है की जनहित से जुड़े कार्यों में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
गरमपानी खैरना बाजार क्षेत्र को बाढ़ के थपेड़ों से बचाने को राज्य सरकार ने उत्तरवाहिनी शिप्रा नदी में छह करोड़ रुपये की लागत से बाढ़ सुरक्षा कार्यों को स्वीकृति दी है। भारी भरकर सरकारी धनराशि से शुरु हुए कार्यों में गुणवत्ताविहीन निर्माण सामग्री के इस्तेमाल का आरोप लगने से प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने गहरी नाराजगी जताई है। संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष विरेंद्र सिंह बिष्ट के अनुसार जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों में गुणवत्ता युक्त निर्माण सामग्री का इस्तेमाल होना चाहिए ताकि सुरक्षा कार्य बाढ़ का सामना कर सके। संगठन के नगर अध्यक्ष मनीष तिवारी ने गुणवत्तायुक्त निर्माण सामग्री के इस्तेमाल की पुरजोर मांग उठाई है। मनीष तिवारी के अनुसार मानक के अनुसार ही गुणवत्तायुक्त निर्माण सामग्री का इस्तेमाल नहीं किया गया तो फिर आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी। स्थानीय मनोज नैनवाल, भैरव नैनवाल, गंगा सिंह, कैलाश पिनारी, कैलाश नैनवाल, त्रिलोचन बुधलाकोटी आदि ने भी गुणवत्ता युक्त निर्माण सामग्री के इस्तेमाल की मांग दोहराई है।

error: Content is protected !!