◾ कोसी घाटी में दिया गया योग से निरोग होने का संदेश
◾ आंगनबाड़ी केंद्रों में भी नौनिहालों ने किया योग
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कोसी घाटी में गरमपानी से बेतालघाट तक गांव गांव लोगों ने योगाभ्यास किया। लोगों से योग को दिनचर्या में शामिल करने का आह्वान किया। योग से होने वाले फायदे भी बताए गए। बताया गया कि योग से तमाम बीमारियों को हराया जा सकता है।
बुधवार को सुबह से ही जगह-जगह लोग योगासन में जुटे रहे। बेतालघाट स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में पतंजलि योग समिति के तत्वाधान में कार्यक्रम हुआ। जिला प्रभारी विमला उप्रेती ने योग से होने वाले फायदे गिनाए। कार्यक्रम में क्षेत्र की सौ से अधिक महिलाओं ने शिरकत की। आंगनबाड़ी टूनाकोट तथा उल्गौर में नौनिहालों ने भी योगासन किया। अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित कुमाऊं मंडल विकास निगम के विश्राम गृह में पर्यटकों ने भी कर्मचारियों संग योग कार्यक्रम में हिस्सा लिया। रातीघाट स्थित हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर में योग प्रशिक्षक धारा बल्लभ ने ताड़ासन, सूर्य नमस्कार, पाद हस्तासन, त्रिकोणासन, मकरासन, कपालभाति, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी आदि अभ्यास के साथ ध्यान लगाने के तौर तरीके बताएं। काकड़ीघाट में प्रकाश कांडपाल ने योगासन कराया। कहा की योग से तमाम गंभीर बिमारियों को भी हराया जा सकता है। इस दौरान मनीषा तिवारी, नीमा भट्ट, माहेश्वरी बर्गली, बसंती तिवारी, पिंकी बर्गली, आरती आर्या, गंगा भंडारी, चंद्रा देवी, रजनी प्रसाद,देवकी देवी आदि मौजूद रहे। रामगढ़ ब्लॉक के सिरसा, सुयालबाडी़, नैनीपुल समेत तमाम गांवों में योग दिवस पर लोगों को योग के फायदे बताए गए।
