◾वायरल विडियो का संज्ञान ले पुलिस ने कसा शिकंजा
◾ पुनरावृत्ति पर दुकान लाइसेंस के निरस्तीकरण की होगी संस्तुति
◾ बाजार में मीट की दुकान चलाने वाले सभी विक्रेताओं को भी चेतावनी
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

उत्तरवाहिनी शिप्रा नदी में मीट मांस धोना मीट विक्रेता को भारी पड़ गया। चौकी पुलिस खैरना ने नदी को प्रदूषित कर रहे युवक का पांच हजार रुपये का चालान कर कडी़ फटकार लगाई। पुनरावृत्ति पर दुकान के लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति की चेतावनी दी। बाजार क्षेत्र के सभी मीट विक्रेताओं को सख्त हिदायत भी दी गई।
जहां एक ओर कैंची क्षेत्र से होटल संचालक उत्तरवाहिनी शिप्रा नदी में गंदगी डाल नदी को प्रदूषित कर रहे हैं तथा गरमपानी खैरना क्षेत्र में सैकड़ों श्रमिको नदी को दूषित करने में वही जुटे हुए हैं वहीं अब मीट विक्रेता भी नदी को गंदा करने से पीछे नहीं हट रहे। बुधवार को नदी क्षेत्र में एक मीट विक्रेता का मीट मांस धोते विडियो वायरल हो गया। विडियो बनाने वाली महिला ने आस्था का हवाला दे मीट विक्रेता को खरी खोटी भी सुनाई। विडियो वायरल होते ही खैरना पुलिस भी हरकत में आ गई। चौकी प्रभारी दिलीप कुमार की अगुवाई में पुलिस टीम ने विडियो के आधार पर साबरी मटन शॉप विक्रेता मोहम्मद दानिश निवासी रिछा, थाना देवरिया, जिला बरेली (उत्तर प्रदेश) को चिह्नित किया। पुलिस ने सत्यापन न कराने व नदी प्रदूषित करने पर मीट विक्रेता का पांच हजार रुपये का चालान किया। सख्त हिदायत दी की पुनरावृत्ति पर दुकान के लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति भी की जाएगी। चौकी प्रभारी दिलीप कुमार के अनुसार क्षेत्र के सभी मीट विक्रेताओं को भी नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

error: Content is protected !!