◾ रामनगर – बेतालघाट, भुजान – बेतालघाट तथा रातीघाट – बेतालघाट मार्ग की हो मरम्मत
◾ पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य ने उठाई पुरजोर मांग
◾ बदहाल मार्गो पर आवाजाही से कतराने लगे पर्यटक
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
बेतालघाट समेत आसपास के क्षेत्रों में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए मोटर मार्गो को दुरुस्त किए जाने की मांग जोर पकड़ने लगी है। पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य दलिप नेगी ने अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे से बेतालघाट तथा रामनगर को जोड़ने वाली सभी सड़कों को दुरुस्त किए जाने की पुरजोर मांग उठाई है। कहा की सड़कें दुरूस्त होने पर निश्चित रुप से पर्यटन व्यवसाय को बढ़ावा मिलेगा।
बेतालघाट समेत आसपास के क्षेत्रों में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा दिए जाने की पुरजोर मांग उठने लगी है। देहरादून, काशीपुर तथा इधर अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे से तमाम पर्यटक रातीघाट बेतालघाट तथा रामनगर व भुजान बेतालघाट मोटर मार्ग का इस्तेमाल आवाजाही को करते हैं पर मोटर मार्गो की हालत खराब होने से एक बार आवाजाही के बाद दोबारा पर्यटक इन सड़कों की ओर रुख नहीं करते। पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य दलीप सिंह नेगी के अनुसार पर्यटकों के वाहन इन सड़कों का इस्तेमाल कर कैंची धाम तथा पहाड़ के अन्य पर्यटक स्थलों तक पहुंचते हैं। पर सड़कों के ठिक न होने से पर्यटको को तमाम परेशानियां भी उठानी पड़ती है। बीडीसी दलीप ने सड़कों की हालत में सुधार करने की पुरजोर मांग उठाई है ताकी पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिल सके। दलीप नेगी ने खैरना, भुजान तथा रामनगर आदि क्षेत्रों में पर्यटकों की सुविधा को सड़कों से संबंधित संकेतांक लगाने की मांग भी की है। कहा की जल्द ही एक शिष्टमंडल भी जिलाधिकारी नैनीताल से मामले को लेकर मिलेगा।
