◾एकाएक विद्युत लाइन में दौड़ा हाई वोल्टेज करंट
◾ विद्युत उपकरण फूंकने से ग्रामीणों को हुआ भारी नुकसान
◾क्षेत्रवासियों ने उठाई नुकसान का मुआवजा दिए जाने की मांग
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

समीपवर्ती टूनाकोट गांव में हाईवोल्टेज से उपभोक्ताओं के हजारों के उपकरण फुंक गए। उपकरण फुंकने से ग्रामीणों को काफी नुकसान पहुंचा है। लोगों ने मुआवजा दिए जाने की पुरजोर मांग उठाई है।
भुजान रिची मोटर मार्ग पर स्थित समीपवर्ती टूनाकोट गांव में सुबह एकाएक विद्युत लाइन में हाई वोल्टेज करंट दौड़ गया जिससे ग्रामीणों के कई विद्युत संचालित उपकरण स्वाहा हो गए। संयोगवश कोई बड़ी घटना नहीं हुई और बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय सुनील मेहरा के अनुसार उनका टीवी व घर की लाइटें, देवेंद्र सिंह तथा नीरज मेहरा के पंखे, पूर्व प्रधान हरीश सिंह का फ्रिज तथा धन सिंह का रिसीवर हाई वोल्टेज के कारण फुंक गया है। ग्रामीणों ने इसे विद्युत विभाग की लापरवाही करार दिया है। दो टूक चेताया है कि यदि मुआवजा नहीं दिया गया तो विद्युत विभाग के खिलाफ आंदोलन का बिगुल फूंक दिया जाएगा।

error: Content is protected !!