◾क्षेत्र की सुख, शांति व समृद्धि को हुई विशेष प्रार्थना
◾ सैकड़ों श्रद्धालुओं नू ग्रहण किया भंडारे का प्रसाद
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे से सटे छडा़ गांव में स्थित भूमिया मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान से माहौल भक्तिमय हो उठा। क्षेत्र की सुख शांति व समृद्धि को विशेष प्रार्थना हुई। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।
छड़ा गांव में स्थित भूमिया मंदिर के पुनर्निर्माण पर बुधवार को विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान हुए। धर्माचार्यो ने विधि विधान से मंत्रोच्चार के साथ कार्यक्रम का श्रीगणेश किया। भजन मंडली ने शानदार प्रस्तुति के दम पर श्रद्धालुओं को थिरकने पर मजबूर कर दिया। भूमिया देवता के जयकारों से समूचा माहौल गुंजायमान हो उठा। हवन पूर्णाहुती के बाद भंडारा लगा। भंडारे में छड़ा गांव के साथ ही लोहाली, चमड़ियां, गरमपानी, खैरना, डोबा आदि गांवों से सैकड़ों श्रद्धालु पहुंचे। आयोजन समिति सदस्य व्यवस्था बनाने में जुटे रहे।
