◾लाखों रुपये के सरकारी बजट से बनी बरसाती नाली बंद
◾व्यापारियों ने ठहराया विभागीय कार्यप्रणाली को जिम्मेदार
◾जल्द व्यवस्था दुरुस्त न करने पर आंदोलन का ऐलान
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित खैरना मुख्य बाजार क्षेत्र में जगह जगह बारिश का पानी एकत्र होने से व्यापारियों व पैदल आवाजाही करने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। व्यापारियों ने आरोप लगाया है की कई बार व्यवस्था दुरुस्त किए जाने की मांग उठाई जा चुकी है बावजूद कोई सुधलेवा नहीं है।
हाइवे पर स्थित गरमपानी – खैरना बाजार क्षेत्र का कोई सुधलेवा नहीं है। बाजार क्षेत्र में लाखों रुपये के सरकारी बजट से एनएच विभाग ने बरसाती पानी की निकासी को नाली निर्माण करवाया पर विभागीय अधिकारियों की अनदेखी से बाजार क्षेत्र में बनी नाली जगह जगह बंद है कई जगह नाली क्षतिग्रस्त भी हो चुकी है। बारिश होने पर बरसात का पानी बाजार क्षेत्र में जगह जगह एकत्र हो जा रहा है जिस कारण बाजार क्षेत्र में आवाजाही करने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बारिश बढ़ने पर कई बार पानी लोगों के घरों व दुकानों में भी घुस जाता है। व्यापारियों ने एनएच अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर गहरी नाराजगी जताई है। विरेंद्र सिंह बिष्ट, कैलाश कांडपाल, मनोज नैनवाल, कैलाश नैनवाल, राकेश जलाल, संजय सिंह बिष्ट, मनीष तिवारी आदि ने बरसाती नाली को दुरुस्त किए जाने की पुरजोर मांग उठाई है चेताया है कि यदि अनदेखी की गई तो फिर एनएच प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया जाएगा।

error: Content is protected !!