◾गरमपानी बाजार के समीप मुख्य लाइन से हो रही लीकेज
◾ क्षेत्रवासियों ने विभागीय कार्यप्रणाली पर जताई नाराजगी

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

गरमपानी खैरना बाजार में आए दिन क्षेत्रवासियों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है दूसरी ओर गरमपानी बाजार के समीप मुख्य लाइन से हो रही लीकेज ठीक नहीं किया जा रहा। विभागीय लापरवाही पर क्षेत्र के लोगों ने रोष जताया है। गरमपानी मुख्य बाजार के समीप लीकेज होने से हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है बावजूद जिम्मेदार सुध नहीं ले रहे। क्षेत्रवासियों का आरोप है की आए दिन पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है पर संबंधित विभाग लापरवाह बना हुआ है। क्षेत्र के वासिदों ने लीकेज दुरुस्त किए जाने की मांग उठाई है। दो टूक कहा है की लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

error: Content is protected !!