◾ विधि विधान के साथ राधा कृष्ण की मूर्ति स्थापित
◾ महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में निकाली कलश यात्रा
◾अमेल गांव के खैराली गांव में हुआ धार्मिक अनुष्ठान
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

बेतालघाट ब्लॉक के अमेल ग्राम पंचायत के तोक खैराली में राधाकृष्णन धाम में विधि विधान से पूजा अर्चना के साथ राधा कृष्ण की मूर्ति स्थापित की गई। भजन कीर्तन से माहौल भक्तिमय हो उठा। आसपास के गांवों के सैकड़ों लोगों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।
अमेल गांव के खैराली तोक में राधा कृष्ण धाम में विधि विधान से हुई पूजा अर्चना के बाद राधा कृष्ण की मूर्ति स्थापना हुई। गांव की महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में कलश यात्रा निकाली। भगवान कृष्ण के जयकारों से समूची कोसी घाटी गुंजायमान हो उठी। धर्माचार्य पंकज तिवारी व रमेश तिवारी ने यजमानो धार्मिक अनुष्ठान पूरे कराए। देर शाम तक भजन-कीर्तनो का दौर जारी रहा। भंडारे में बेतालघाट, तल्ला व मल्ला सेठी, अमेल, रोपा समेत आसपास के तमाम गांवों से पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालुओं ने शिरकत की। इस दौरान ग्राम प्रधान पूजा फुलारा, शेखर फुलारा, ज्येष्ठ उप प्रमुख गिरधर सिंह, दिनेश रावत, दया कृष्ण फुलारा, पंकज तिवारी आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!