◾सत्यापन न कराने पर दो ठेकेदारों पर कसा शिकंजा
◾ यातायात नियमों का पालन न करने वाले वाहन चालकों पर भी कार्रवाई
◾ एकाएक चले अभियान से मचा गया हंडकप
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

जनपद में चलाए जा रहे सत्यापन अभियान के तहत क्वारब पुलिस की टीम ने गांवों में बगैर सत्यापन मजदूरों को रखने वाले ठेकेदारों के खिलाफ शिंकजा कस दिया है। मजदूरों का सत्यापन न कराने पर दो ठेकेदारों का चालान कर दस हजार रुपये जुर्माना लगाया गया। मिशन मर्यादा तथा यातायात के नियमो का पालन न करने पर भी ताबड़तोड़ चालान किए गए।
क्वारब पुलिस की टीम ने चौकी प्रभारी बालकृष्ण आर्या के नेतृत्व में बुधवार को विशेष सत्यापन अभियान चलाया। टीम ने क्वारब, शीतला, भियाल गांव, देवदार आदि गांवों को रुख किया। मजदूरों का सत्यापन न कराने पर दो ठेकेदारों को तलब किया गया। दोनों ठेकदारों के पांच – पांच हजार रुपये के चालान किए गए। बगैर सत्यापन मजदूरों को गांवों में रखने पर कड़ी फटकार लगाई तथा भविष्य में कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई। मिशन मर्यादा के तहत भी पुलिस एक्ट में चालान कर पांच सौ रुपये जुर्माना वसूला गया। पुलिस टीम ने हाइवे पर विशेष चैकिंग अभियान चला यातायात के नियमो का उल्लंघन करने पर तीन वाहन चालकों का चालान कर पंद्रह सौ रुपये जुर्माना वसूला गया। पुलिस के एकाएक चले अभियान से हड़कंप मचा रहा। इस दौरान आंनद राणा सहित कई पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

error: Content is protected !!