◾गांवों में अवैध शराब बिक्री प्रतिबंधित करने का ऐलान
◾ देर रात तक गांवो में घूम घूम कर महिलाएं कर रहीं तस्करों की तलाश
◾ शराब बिक्री से चढा़ है मातृ शक्ति का पारा
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
सूदूर गांव में महिलाओं का शराब विरोधी आंदोलन जोर पकड़ गया है। आंदोलन की बुनियाद रखने वाली लोहाली – उल्गौर गांव की महिलाओं को अब आटा खास गांव कि महिलाओं का भी समर्थन मिल गया है। मातृ शक्ति ने अब एकजुट होकर आंदोलन तेज करने तथा गांवो को शराब से मुक्त करने का ऐलान कर दिया है।
बेतालघाट ब्लॉक के लोहाली-उल्गौर गांव की महिलाएं बीते दो दिनों से लगातार आंदोलनरत है। आक्रोशित मातृ शक्ति ने शराब तस्करों को खुली चुनौती दे डाली है एक मकान में छुपाकर रखी गई शराब से भरी तीन पेटियो को छोड़ डालने के बाद महिलाओं ने देर रात तक गांव गांव घुमकर आसपास की महिलाओं को जागरुक किया। धारी उल्गौर गांव की महिलाओं को अब समीपवर्ती आटा खास गांव की महिलाओं ने भी समर्थन दे दिया है। आंदोलन की अगुवाई कर रही महिलाओ के साथ गांव की दो दर्जन से अधिक महिलाएं देर रात तक गांवो में घुमती रही। आरोप लगाया की लंबे समय से गांवों में शराब माफिया सक्रिय हैं। दुकानों में अवैध शराब की खुली बिक्री की जा रही है। शराबियों का आंतक जोर पकड़ने लगा है। माहौल अंशात हो चुका है। बच्चे तक नशे की चपेट में आ रहे हैं। एक स्वर में कहा कि गांवों में तस्करी पर रोक लगाने को रोजाना महिलाएं गांवों में घुमेंगी। चेतावनी दी की शराब तस्करों को गांवों में घुसने नहीं दिया जाएगा। छापेमारी अभियान चलाते पुलिस टीम ने भी महिलाओं से वार्ता की। चौकी प्रभारी दिलीप कुमार ने महिलाओं को भरोसा दिलाया की समय समय पर छापेमारी अभियान चलाया जाएगा। शराब तस्करो के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की भी बात कही।
