◾ बजरंग दल कार्यकताओं ने किया हनुमान चालीसा पाठ
◾ महाआरती के बाद किया गया प्रसाद वितरण
◾ क्षेत्र की सुख शांति व समृद्धि को हुई विशेष प्रार्थना
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर गरमपानी मुख्य बाजार में स्थित श्रीराम मंदिर में भजन कीर्तन से माहौल भक्तिमय हो उठा। हनुमान चालीसा का पाठ कर प्रसाद वितरण किया गया। बजरंग दल पदाधिकारियों के अनुसार प्रत्येक मंगलवार को मंदिर में हनुमान चालीसा पाठ किया जाएगा।
मंगलवार को बजरंग दल कार्यकर्ता नगर अध्यक्ष संजय पांडे के नेतृत्व में गरमपानी मुख्य बाजार में स्थित श्रीराम मंदिर पहुंचे। विधि विधान से पूजा अर्चना कर हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। क्षेत्र की सुख, शांति व समृद्धि को विशेष प्रार्थना की गई। देर शाम तक भजन-कीर्तनो से माहौल भक्तिमय हो उठा। भगवान राम के जयकारों से समूचा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। नगर अध्यक्ष संजय के अनुसार प्रत्येक मंगलवार को श्रीराम मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा। इस दौरान ग्राम प्रधान त्रिभुवन पाठक, नीरज जलाल, भानु जोशी, मोहित सिंह, त्रिभुवन सिंह, पंकज कुमार, गगन त्रिपाठी, गर्वित तिवारी, भास्कर त्रिपाठी, तनुज नेगी आदि मौजूद रहे।
