◾ सुविधाओं के अभाव में खरीदारी करने पहुंच रहे लोग परेशान
◾ आवाजाही करने वाले पर्यटक भी रुकने से लगे कतराने
◾ व्यापारियों ने लगाया उपेक्षा किए जाने का आरोप
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर स्थित बाजार क्षेत्रो में सुविधाएं उपलब्ध न होने से व्यापारियों का पारा चढ़ने लगा है। आरोप लगाया है की सुविधाओं के अभाव में पर्यटक तक बाजार क्षेत्रों में रुकना पसंद नहीं कर रहे जिस कारण व्यापारियों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। चेतावनी दी है की यदि जल्द सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई गई तो फिर आंदोलन का बिगुल फूंक दिया जाएगा।
हाइवे पर स्थित कई बाजारो में सुविधाओं का अकाल पड़ा हुआ है। सुविधाएं न होने से बाजार भी सूने होते जा रहे हैं। महत्वपूर्ण अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर रोजाना सैकड़ों वाहनों में पर्यटक आवाजाही करते हैं पर बाजार क्षेत्र में सुविधाएं न होने से पर्यटक बाजार क्षेत्रों में रुकने से कतराने लगे हैं। छडा़, चमड़ियां, लोहाली, जौरासी, काकड़ीघाट, सुयालबाडी़, सुयालखेत, नैनीपुल, क्वारब बाजार क्षेत्र में सुविधाओं का अकाल है। शुलभ शौचालय तक उपलब्ध नहीं है। सफाई व्यवस्था को पर्यावरण मित्र ने होने से साफ सफाई का जिम्मा भी व्यापारी संभाले हुए है। आरोप है की कई बार सुविधाओं के लिए मांग उठाई जा चुकी है बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही। व्यापारी नेता कुबेर सिंह जीना, विरेंद्र सिंह, मनीष तिवारी, हरीश कुमार, कुलदीप सिंह आदि ने जल्द सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने की पुरजोर मांग उठाई है। उपेक्षा पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
