◾जोशीखोला गांव में रामलीला मंचन की धूम
◾ कलाकार दे रहे शानदार अभिनय की प्रस्तुति
◾मंचन का लुत्फ उठाने दूर दराज से उमड़ रहे गांवों के वासिंदे
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
बेतालघाट ब्लॉक मुख्यालय से सटे जोशीखोला गांव में ग्रीष्मकालीन रामलीला मंचन में दूरदराज के गांवों से खूब दर्शक उमड़ रहे हैं। कलाकार भी शानदार अभिनय के दम पर खूब वाहवाही लूट रहे हैं। पांचवें दिन केवट संवाद का शानदार मंचन किया गया।
जोशीखोला गांव में रामलीला मंचन की धूम मची हुई है। पांचवें दिन राम केवट संवाद का शानदार मंचन किया गया। कलाकारों ने शानदार अभिनय की प्रस्तुति दी। केवट के पात्र कौस्तुभ जोशी ने मेरी नय्या में बैठे प्रभु श्रीराम…..गंगा मैय्या धीरे धीरे चलो…… की शानदार प्रस्तुति दे खूब वाहवाही लूटी। राम के पात्र भानु जोशी, लक्ष्मण नितिन, सीता निर्मला तथा दशरथ की भूमिका शंकर दत्त कांडपाल ने निभाई। हास्य कलाकारों ने भी समा बांधा। रामलीला मंचन का लुत्फ उठाने बेतालघाट, घंघरेठी, रोपा, अमेल, सेठी, तिवारीगांव, रतौडा़, नैनीचैक, घोड़ियां हल्सों, बसगांव, सोनगांव समेत तमाम गांवों से लोग जोशीखोला गांव पहुंच रहे हैं। इस दौरान रामलीला कमेटी अध्यक्ष शिव दत्त जोशी, ग्राम प्रधान रीता तिवारी, कोषाध्यक्ष आंनद बल्लभ पांडे, चंद्रमणी सती, गोविंद बल्लभ पांडे, शंकर जोशी, रमेश तिवारी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य गीता जोशी, रेखा जोशी, लता जोशी, तुलसी पांडे आदि मौजूद रहे।
