◾ गरमपानी से खैरना की ओर निर्माण कराए जाने की मांग
◾गुणवत्ता की निगरानी को जिम्मेदार अधिकारी की तैनाती पर जोर
◾ग्राम प्रधान बारगल ने तहसीलदार के माध्यम से एसडीएम को भेजा ज्ञापन
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
शिप्रा नदी क्षेत्र में करोड़ों रुपयों से किए जा रहे बाढ़ सुरक्षा कार्यों में गुणवत्ता की निगरानी को जिम्मेदार अधिकारी की तैनाती तथा नियमानुसार गरमपानी से खैरना क्षेत्र की ओर बाढ़ सुरक्षा कार्य करवाए जाने की मांग जोर पकड़ने लगी है। ग्राम प्रधान त्रिभुवन पाठक ने तहसीलदार के माध्यम से एसडीएम को ज्ञापन भेज मांगों पर ठोस कदम उठाए जाने की मांग की है। चेताया है कि यदि मनमानी की गई तो क्षेत्रवासियों को साथ लेकर आंदोलन शुरु किया जाएगा।
मंगलवार को ग्राम प्रधान बारगल त्रिभुवन पाठक ने तहसीलदार कोश्या कुटोली मनीषा बिष्ट के माध्यम से एसडीएम पारितोष वर्मा को ज्ञापन भेज कहा की दो वर्ष पूर्व शिप्रा नदी का उफान क्षेत्र में तबाही मचा चुका है। बाढ़ के खतरे को टालने के लिए छह करोड़ रुपये की भारी-भरकम लागत से अब नदी क्षेत्र में बाढ़सुरक्षा कार्यों का निर्माण किया जा रहा है। ग्राम प्रधान ने बाढ़ सुरक्षा कार्यों को नियमानुसार गरमपानी से खैरना क्षेत्र की ओर करवाए जाने तथा निर्माण कार्यों में गुणवत्ता की निगरानी को जिम्मेदार अधिकारी की तैनाती किए जाने की मांग उठाई है। निर्माण कार्यों में गुणवत्ता युक्त निर्माण सामग्री के इस्तेमाल पर भी जोर दिया है। ग्राम प्रधान ने दोपांखी क्षेत्र में ग्रामीणों की कृर्षि भूमि तथा आवासीय भवनों को बचाने की भी मांग उठाई है। चेतावनी दी है की यदि अनदेखी की गई तो क्षेत्रवासियों को साथ लेकर आंदोलन का बिगुल फूंक दिया जाएगा।
