◾ डोलकोट गांव में श्रीमद् भागवत महापुराण कथा से माहौल भक्तिमय
◾आसपास के गांवों से उमड़ रहा आस्था का सैलाब
◾ देर शाम तक भजन कीर्तनो का दौर जारी
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

बेतालघाट ब्लॉक के डोलकोट गांव में स्थित देवी मंदिर में श्रीमद् भागवत महापुराण कथा से माहौल भक्तिमय बना हुआ है। दूर दूराज के गांवो से श्रद्धालु कथा सुनने मंदिर पहुंच रहे हैं। भजन कीर्तनो से माहौल भक्तिमय बना हुआ है। कथा व्यास बसंत बल्लभ त्रिपाठी ने कहा की परमात्मा का स्मरण करने से कार्य सिद्ध होते हैं।
सोमवार को डोलकोट गांव में स्थित देवी मंदिर में धर्माचार्यों ने यजमानों से विधि विधान के साथ धार्मिक अनुष्ठान पूरे कराए। कथा व्यास बसन्त बल्लभ त्रिपाठी शास्त्री ने कलियुग में नाम की महिमा बताते हुए अजामिल की कथा सुनाई। और कहा की कलयुग में नाम की बड़ी महिमा है। हम जो भी कार्य कर रहे हैं, परमात्मा का स्मरण करते रहेंगे तो कार्य की सिद्धि भी होगी, और परमात्मा की भक्ति भी हो जाएगी। उन्होंने परमात्मा की भक्ति के अनेक स्वरुप बताए, जनसेवा, समाज की सेवा, माता पिता की सेवा, संत, ब्राह्मण, देश की सेवा, जन्म भूमि की सेवा भी प्रभु भक्ति ही है। इसी प्रसंग में उन्होंने दक्ष द्वारा नारद जी को भी गई श्राप की कथा सुनाई। भगवान श्रीराम के पावन चरित्र को सुनाते हुए कहा कि राम कहते ही मन में शांति का अनुभव होता है, राम हमारे आत्मा है। श्री कृष्ण अवतार का वर्णन सुनाते हुए कहा कि राजा परीक्षित श्रापित हो कर जब गंगा तट पर आए तो शुकदेव भगवान ने उन्हें भागवत तत्व का निरुपण करते हुए श्री कृष्ण के अवतार एवं लीलाओं का विस्तार सुनाया। इस दौरान उप व्यास पंडित कैलाश चंद्र पांडे, आचार्य गिरीश चंद्र पांडे, मनोज काण्डपाल, कैलाश लोहानी, प्रशांत जोशी, लोकेश जोशी अखिलेश, नवीन नैनवाल, संजय नैनवाल, भारत नैनवाल, डा गणेश उपाध्याय, नारायण दत्त नैनवाल,लता उपाध्याय सुरेश जोशी आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!