◾कृर्षि व किसान कल्याण मंत्रालय के वनस्पति संरक्षण, संगरोध,एवं संग्रह निदेशालय में हुआ चयन
◾ पंचायत प्रतिनिधियों व व्यापारियों ने जताई खुशी
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

कोसी घाटी के लाल क्षेत्र का नाम आगे बढ़ाया है। धनियाकोट गांव निवासी पवन सिंह पनौरा का चयन कृर्षि व किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार के वनस्पति संरक्षण, संगरोध, एवं संग्रह निदेशालय में साइंटिफिक असिस्टेंट पद पर हुआ हुआ। पवन के चयन पर पंचायत प्रतिनिधियों व व्यापारियों ने खुशी जताई है।
बेतालघाट ब्लॉक के धनियाकोट गांव निवासी पवन सिंह पनौरा ने सफलता का परचम लहराया है। पहली से आठवीं कक्षा तक सरस्वती शिशु मंदिर गरमपानी फिर 12 वी तक जीआइसी खैरना में शिक्षा लेने के बाद आगे की शिक्षा दिल्ली विश्वविद्यालय से लेने के बाद अब मेधावी पवन ने पहले ही प्रयास में कृर्षि व किसान कल्याण मंत्रालय के वनस्पति संरक्षण, संगरोध एवं संग्रह निदेशालय में जगह बनाई है। पवन का चयन साइंटिफिक असिस्टेंट के पद हुआ है। पवन को जैसलमेर, राजस्थान में तैनाती मिली है। पवन के भाई पुष्कर पनौरा खैरना में व्यापारी हैं जबकि दूसरे भाई आशू बहुउद्देशीय साधन सहकारी समिति गरमपानी में तैनात हैं। पवन की सफलता पर पंचायत प्रतिनिधियों व व्यापारियों ने खुशी जता उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

error: Content is protected !!