◾पुलिस ने चलाया संयुक्त विशेष सत्यापन अभियान
◾ एकाएक चले अभियान से मचा रहा हड़कंप
◾सत्यापन न कराने पर कोतवाल ने किया कड़ी कार्रवाई का दावा
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर खाकी ने सत्यापन अभियान तेज कर दिया है। संयुक्त अभियान चला पुलिस टीम ने सत्यापन न कराने पर 31 हजार रुपये जुर्माना वसूला। पुलिस के अभियान से हड़कंप मच गया। कोतवाल भवाली उमेश मलिक के अनुसार अभियान आगे भी जारी रहेगा। दावा किया की सत्यापन न कराने वाले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
कोतवाल भवाली उमेश मलिक की अगुवाई में पुलिस टीम ने चौकी इंचार्ज खैरना दिलीप कुमार तथा रामगढ़ पुलिस की संयुक्त टीम ने खैरना, रामगढ़, भवाली आदि तमाम क्षेत्रों में विशेष सत्यापन अभियान चलाया। किराएदार का सत्यापन न कराए जाने पर एक भवन स्वामी का दस हजार रुपये का चालान किया गया जबकि सत्यापन न कराने पर 84 बाहरी व्यक्तियों के पुलिस एक्ट में चालान कर 21 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। पुलिस टीम ने 265 लोगों के सत्यापन भी किए। पुलिस टीम ने लोगों से सत्यापन कराने तथा अभियान में सहयोग का आह्वान किया। कोतवाल उमेश मलिक ने चेताया की अभियान लगातार जारी रहेगा। सत्यापन न कराने वालो को बख्सा नहीं जाएगा। अभियान में थाना भवाली, चौकी खैरना समेत रामगढ़ चौकी के पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

error: Content is protected !!