◾जीआइसी ढोकाने में हुआ कार्यक्रम
◾ सरकार व विभाग से संचालित योजनाओं का लाभ विद्यार्थियों तक पहुंचाने का दावा
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
अटल उत्कृष्ट विद्यालय ढोकाने में हुए कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को निःशुल्क पुस्तकें वितरित की गई। विद्यालय के प्रधानाचार्य बीके सिंह ने कहा की सरकार व विभाग से संचालित योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ विद्यार्थियों को दिया जा रहा है।
जीआइसी ढोकाने में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष तरुण कांडपाल ने मां सरस्वती के चित्र के समीप दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में विद्यालय में सुविधाएं उपलब्ध कराने समेत तमाम अहम मुद्दों पर चर्चा की गई। शिक्षा विभाग से उपलब्ध पुस्तकों का वितरण विद्यार्थियों को किया गया। विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष तरुण कांडपाल ने विद्यार्थियों से कडी़ मेहनत कर सफल होने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रधानाचार्य बीके सिंह ने कहा की सरकार व विभाग से संचालित योजनाओं का लाभ शत प्रतिशत विद्यार्थियों को मिले इसके लिए गंभीरता से कार्य किया जा रहा है। प्रधानाचार्य ने अभिभावकों से भी मिलजुल कर विद्यालय हित में कार्य करने की अपील की। इस दौरान मोहन प्रसाद, मनोज गैड़ा, मोहन जोशी, अरविंद कुमार, दीपक कुमार आदि मौजूद रहे।
