◾हाइवे पर खुले नाले से उठ रही भीषण दुर्गंध
◾गंदे पानी से कोसी नदी के संक्रमित होने का भी खतरा
◾ विद्यालय प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर भी उठे सवाल
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय गंगरकोट (सुयालबाडी़) से हाइवे से होता हुआ कोसी नदी की ओर जा रहा गंदा नाला संक्रामक बिमारियों को दावत दे रहा है। खुले नाले से भीषण दुर्गंध उठ रही है। बावजूद कोई सुध लेवा नहीं है। नाले के कोसी नदी की ओर छोडे़ जाने
से विद्यालय प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य पूरन चंद्र उपाध्याय ने निस्तारण को ठोस उपाय किए जाने का दावा किया है।
हाइवे पर स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय गंगरकोट (सुयालबाडी़) में समय समय पर स्वच्छता अभियान चलाए जाते हैं। जागरूकता रैली के माध्यम से लोगों को जागरुक भी किया जा रहा है पर विद्यालय परिसर से हाइवे पर निकल रहा गंदा नाला तमाम अभियानो व दावों की धज्जियां उठा रहा है। गंदे नाले के समीप ही पेयजल योजना का पाइप भी है ऐसे में गंदगी से होता हुआ विद्यालय परिसर को जा रहे पाइप से विद्यालय को दूषित पानी की आपूर्ति की संभावना भी बनी हुई है। विद्यालय परिसर से हाइवे पर छोड़े गए गंदे पानी के नाले से भीषण दुर्गंध उठ रही है। हाइवे पर आवाजाही करने वाले लोगों को मुंह ढक कर आवाजाही को मजबूर होना पड़ रहा है वहीं गंदा पानी हाइवे से होता हुआ कोसी नदी की ओर बह रहा है जबकि आगे जाकर कोसी नदी पर कई पेयजल व सिंचाई योजनाएं संचालित है ऐसे में गांवों में भी संक्रामक बिमारियां फैलने का खतरा बढ़ता ही जा रहा है। विद्यालय से गंदे पहले का नाला खुले में छोड़ दिए जाने से विद्यालय प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य पूरन चंद उपाध्याय के अनुसार कुछ दिन पूर्व ही उन्होंने विद्यालय का जिम्मा संभाला है। दावा किया कि निस्तारण के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।
