◾डोलकोट गांव में विधि विधान से श्रीमद् भागवत कथा का श्रीगणेश
◾महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में निकाली कलश यात्रा
◾ भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से समूचा माहौल गुंजायमान
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
बेतालघाट ब्लॉक के डोलकोट गांव में विधि विधान से पूजा अर्चना के साथ श्रीमद् भागवत कथा का श्रीगणेश हो गया। महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में कलश यात्रा निकाली। भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से समूचा माहौल गुंजायमान हो उठा। देर शाम तक भजन-कीर्तनो का दौर जारी रहा।
डोलकोट गांव स्थित देवी मंदिर में धर्माचार्यों ने यजमानो से धार्मिक अनुष्ठान पूरे कराए। गांव की महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में कलश यात्रा निकाली। मां भगवती व भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से समुचा माहौल भक्तिमय हो उठा। भगवान लक्ष्मी नारायण स्थापना के बाद कथा पाठ हुआ। कथा व्यास बसंत बल्लभ त्रिपाठी व आचार्य गिरीश चंद्र पांडे ने भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न लीलाओं का वर्णन किया। कहा की ईश्वर संसार के कण कण में विराजमान हैं। सच्चे मन से कथा सुनने से तमाम कष्टों का निवारण होता है। मनोकामनाएं भी पूर्ण होती है। कथा व्यास ने श्रद्धालुओं से सच्चाई के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। कथा सुनने आसपास के धनियाकोट, सिमलखा, हरोली, बजेडी़, गरमपानी, खैरना, बेतालघाट, खलाड़, बारगल, कफूल्टा, गरजोली, जजूला, सिमराड, धूरा, तल्ला व मल्ला वर्धो, रतौडा़, नैनीचैक समेत तमाम गांवों से सैंकड़ों श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। देर शाम तक भजन-कीर्तनो का दौर जारी रहा। आयोजन समिति के सतीश नैनवाल के अनुसार दो जून को अखंड रामायण पाठ तथा तीन जून को पूर्णाहुती व महाआरती के बाद भंडारे के साथ कथा का पारायण होगा। आयोजन समिति सदस्यो ने क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया है।
