◾जगह जगह जलभराव से लोग रहे परेशान
◾बदहाल मोटर मार्गो में डूबी दिखी विभागीय कार्यप्रणाली
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
गांवों को जोड़ने वाली सड़कों पर बारिश में व्यवस्थाओं की कलई खुल गई। जगह जगह सड़कों पर जलभराव से आवाजाही करने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बरसाती नाली के अभाव में बारिश का पानी सड़कों पर इकठ्ठा रहा।
बेतालघाट ब्लॉक की तमाम ग्रामीण सड़के बदहाली का दंश झेल रही है। गुरुवार को हुई बारिश से हालात और बिगड़ गए। रातीघाट – बेतालघाट, भुजान – बेतालघाट, रामनगर – बेतालघाट, वर्धो – भुजान, लोहाली – चमड़ियां, हली – हरतपा , रातीघाट – बुधलाकोट आदि तमाम सड़कों पर जलभराव से आवाजाही करने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़। ग्रामीण सड़कों की उपेक्षा पर गांवों के वासिदों ने गहरा रोष भी जताया।
