◾पीहू राठौर दूसरे व काजल तीसरे पायदान पर
◾इंटरमीडिएट में मोनिका नेगी दूसरे व भावना मेहरा तीसरे स्थान पर
◾ शानदार रहा अटल उत्कृष्ट विद्यालय भुजान का परीक्षाफल

(((टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

हाईस्कूल व इंटरमीडिएट का परीक्षा फल गरमपानी व खैरना क्षेत्र के लिए खुशियां लेकर आया। जहां क्षेत्र के चार मेधावियों ने वरीयता सूची में जगह बनाई वहीं जीआइसी भुजान के नौनिहालों ने भी शानदार प्रदर्शन किया। गरमपानी की वैष्णवी जोशी विद्यालय में पहले, पीहू राठौर दूसरे स्थान पर रही।

क्षेत्र के नौनिहालों ने उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। क्षेत्र के चार नौनिहालों के प्रदेश की वरीयता सूची में जगह बनाने के बाद अटल उत्कृष्ट विद्यालय भुजान में अध्ययनरत गरमपानी निवासी वैष्णवी जोशी 90.8 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय में पहले स्थान पर रही जबकि पीहू राठौर 85.6 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरी जबकि काजल ने 81.80 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इंटरमीडिएट में दीक्षा 76.8, मोनिका नेगी 76.41 जबकि भावना मेहरा ने 75.20 प्रतिशत अंक हासिल किए। हाईस्कूल में 69 परीक्षार्थियों में से 63 विद्यार्थी पास हुए जबकि इंटरमीडिएट में 110 परीक्षार्थियों में से 105 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए। विद्यालय के प्रधानाचार्य भंवर सिंह व विद्यालय स्टाफ ने सफल विद्यार्थियों को बधाई दे उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

error: Content is protected !!