◾ हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में वरियता सूची में पाया 19 वां स्थान
◾ माता पिता व गुरुजनो को दिया सफलता का श्रेय
◾अनिमेष खत्री ने हासिल किया 25 वां स्थान
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में भी क्षेत्र के नौनिहालों ने शानदार प्रदर्शन किया है। जीआइसी रातीघाट की तनुजा साह ने प्रदेश की वरियता सूची में 19 वां स्थान हासिल किया है जबकि अनिमेष खत्री 25 वें स्थान पर रहे हैं। मेधावियो की सफलता पर विद्यालय प्रबंधन व क्षेत्रवासियों ने खुशी जताई है।

एक ओर इंटरमीडिएट परीक्षाओं में जीआइसी खैरना की तीन बेटियों ने वरियता सूची में जगह बनाकर परचम फहराया तो हाईस्कूल परीक्षा में जीआइसी रातीघाट की तनुजा व अनिमेष ने भी शानदार प्रदर्शन कर खुशी दोगुनी कर दी। तनुजा साह ने हिंदी में 95, अंग्रेजी 94, विज्ञान 94, सामाजिक विज्ञान 98 तथा मल्टीस्किलिग 98, गणित में 95 अंक हासिल कर प्रदेश की वरियता सूची में 19वां स्थान हासिल किया है। तनुजा का सपना इंजिनियर बनना है। विद्यालय के ही अनिमेष खत्री ने हिंदी 93, अंग्रेजी 93, गणित 95, विज्ञान 96, मल्टीस्किलिग 93 तथा सामाजिक विज्ञान में 64 अंकों के साथ वरियता सूची में 25वां स्थान हासिल किया है। मेधावीयों की सफलता पर शिक्षकों, अभिभावकों व क्षेत्रवासियों ने खुशी जताई है।
