◾रातीघाट बेतालघाट मोटर मार्ग पर मंडरा रहा दुर्घटना का खतरा
◾ खैरना चौराहे से आगे पैराफिट निर्माण पर दिया जोर
◾अनदेखी पर दी आंदोलन की चेतावनी
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
रातीघाट बेतालघाट मोटर मार्ग पर खैरना चौराहे से कुछ आगे तीखे मोड़ पर दुर्घटना का खतरा बढ़ता ही जा रहा है। पैराफिट न होने से वाहन चालक जान जोखिम में डाल आवाजाही को मजबूर हैं। टैक्सी यूनियन पदाधिकारियों ने उक्त क्षेत्र तत्काल मजबूत सुरक्षात्मक कार्य कराए जाने की मांग उठाई है।
ब्लॉक मुख्यालय बेतालघाट समेत तमाम गांवों को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण रातीघाट – बेतालघाट मोटर मार्ग पर दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है। खैरना चौराहे से कुछ आगे ही मोड़ पर पैराफिट न होने से जोखिम बढ़ चुका है। बावजूद अनदेखी की जा रही है। तमाम गांवों के लोग मोटर मार्ग से आवाजाही करते हैं बावजूद सुध न लिए जाने से टैक्सी यूनियन पदाधिकारियों ने नाराजगी जताई है। यूनियन अध्यक्ष प्रताप सिंह गौणी, कुंवर सिंह, मनोज कुमार, जोगा सिंह, अनिल नेगी आदि के अनुसार पैराफिट न होने से खतरा बढ़ता ही जा रहा है। यात्रियों के साथ ही पैदल आवाजाही करने वालों पर भी खतरा मंडरा रहा है बावजूद अनदेखी की जा रही है। यूनियन पदाधिकारियों ने जल्द उक्त स्थान पर मजबूत पैराफिट निर्माण की मांग उठाई है चेतावनी दी है की यदि उपेक्षा की गई तो फिर आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी।
