◾सीबीएससी बोर्ड परीक्षाओं में किया बेहतर प्रदर्शन
◾ अन्य विद्यार्थियों से भी किया गया कड़ी मेहनत का आह्वान
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

सीबीएससी बोर्ड परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन पर अटल उत्कृष्ट विद्यालय बेतालघाट की दो मेधावियो को सम्मानित किया गया। प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र कुमार ने दोनों मेधावियों को स्वर्गीय एचसी भंडारी स्मृति प्रतिभा सम्मान से नवाजा।
सीबीएससी बोर्ड परीक्षा में अटल उत्कृष्ट विद्यालय बेतालघाट की तेजस्विता सिंह तथा शहजादा कोहिनूर ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम आगे बढ़ाया। दोनों मेधावियों ने सभी विषयों में भी बेहतर अंक हासिल किए। मंगलवार को दोनों को सम्मानित किया गया। प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र कुमार ने तेजस्विता व शहजादा कोहिनूर को स्वर्गीय एचसी भंडारी स्मृति प्रतिभा सम्मान से सम्मानित किया। प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि मेहनत के दम पर हर मुकाम हासिल किया जा सकता है। कार्यक्रम संयोजक हास्य कवि राजकुमार भंडारी अन्य विद्यार्थियों से भी कड़ी मेहनत कर बेहतर प्रदर्शन का आह्वान किया। इस दौरान प्रधानाचार्य दिनेश चंद्र उपाध्याय, दीप चंद्र त्रिपाठी, अमर बहादुर सिंह, अल्ताब शाह, अरविंद मिश्रा, संजय शर्मा, राजपाल सिंह, चंद्रभाल किंकर आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!